चार लाख की साइबर ठगी मामले में कर्नाटक पुलिस पहुंची बुढ़ैई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस को लेकर थाना क्षेत्र के लालदेहडीह गांव गयी

विज्ञापन

मधुपुर. कर्नाटक पुलिस चार लाख ठगी मामले में साइबर अपराधी की तलाश में बुढ़ैई पहुंची. यहां स्थानीय पुलिस को लेकर थाना क्षेत्र के लालदेहडीह गांव गयी. वहां आरोपी नुनुलाल यादव के घर का सत्यापन किया. पुलिस ने साइबर ठग के घर का सत्यापन करते हुए आरोपित की खोजबीन के लिए परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने कहा कि आरोपी घर से फरार है. आरोपी के घर का सत्यापन के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई होगी. पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से करीब चार लाख की ठगी की गयी है. ठगी होने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने कर्नाटक साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में बुढ़ैई थाना क्षेत्र के लालदेहडीह गांव के एक ठग की संलिप्तता उजागर हुई है. इसी के आधार पर कर्नाटक पुलिस साइबर ठग की तलाश में पहुंची है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola