मतदान केंद्र बदलने पर भड़के ग्रामीण, 03 से नाम हटाकर 45 में रखने की बीडीओ से मांग
सारठ प्रखंड में मतदान केंद्र बदलने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है. मतदाताओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर पूर्ववत मतदान केंद्र पर नाम रखने की मांग की है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है.
सारठ : सारठ प्रखंड के बामनगामा पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरण को लेकर आपत्ति जताते हुए बीडीओ को शिकायत पत्र सौंपा है. हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र में मतदाताओं ने अपने नाम पूर्ववत मतदान केंद्र संख्या 45, कन्या मध्य विद्यालय बामनगामा (दक्षिण भाग) में ही रखने की मांग की है.
केंद्र संख्या 45 पर नाम रखने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से मतदान केंद्र संख्या 45 के मतदाता रहे हैं. वर्तमान में कुछ मतदाताओं के नाम मतदान केंद्र संख्या 03 में स्थानांतरित किए जाने की बात सामने आयी है, जिससे संबंधित मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि वे मतदान केंद्र संख्या 45 के क्षेत्र से संबंधित हैं और पूर्व से इसी केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं. मतदाताओं ने बीडीओ से मामले की जांच कर मतदान केंद्र एवं मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन कराने की मांग की है.
बीडीओ ने बीपीआरओ को जांच का दिया निर्देश
ग्रामीणों ने जिन मतदाताओं का नाम केंद्र संख्या 03 में दर्ज किया गया है, उन्हें पुनः मतदान केंद्र संख्या 45, कन्या मध्य विद्यालय बामनगामा (दक्षिण भाग) में दर्ज करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरण से मतदाताओं को मतदान के समय परेशानी हो सकती है, इसलिए समय रहते सूची की जांच कर आवश्यक सुधार किया जाये. शिकायत पत्र में ग्रामीण मतदाता विजय कुमार राउत, कृष्ण राउत, गंगा राउत, अजय कुमार राउत, मंजू देवी, चांदनी देवी, रीना देवी, रेखा देवी समेत कइयों के हस्ताक्षर एवं टिप निशान हैं. इधर, शिकायत पर बीडीओ ने बीपीआरओ को जांच का निर्देश दिया.
धांसू सब हेडिंग : मतदान केंद्र संख्या 03 में नाम भेजे जाने पर विरोध, ग्रामीणों ने 45 में ही नाम रखने की मांग की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए