फ्री मूवी एप का लिंक टच करना पड़ा महंगा, मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाये 20,999 रुपये

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बच्चों द्वारा फ्री मूवी ऐप का लिंक टच करना युवक को महंगा पड़ गया. मोबाइल हैक होने के बाद खाते से 20,999 रुपये गायब हो गए. जाने कैसे बचें.

विज्ञापन

देवघर : मोबाइल में बच्चों के द्वारा फ्री मूवी एप डाउनलोड करने का लिंक टच करना एक युवक को महंगा पड़ गया. लिंक टच करने के बाद मोबाइल हैक हो गया और साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से 20,999 रुपये की निकासी कर ली. घटना के बाद पीड़ित ने देवघर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

मोबाइल का एक्सेस मिलते ही खाते से निकाले रुपये

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक सारठ थाना क्षेत्र के तेलरिया गांव का रहने वाला है और देवघर में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है. बताया गया कि खेलने के दौरान बच्चों ने उसके मोबाइल में फ्री मूवी एप डाउनलोड करने के लिंक को टच कर दिया. इसके बाद युवक का मोबाइल हैक हो गया और साइबर अपराधियों को मोबाइल का एक्सेस मिल गया. मोबाइल का एक्सेस मिलने के बाद साइबर अपराधियों ने पीड़ित के बैंक खाते से 20,999 रुपये की निकासी कर ली.

साइबर थाना पहुंचकर दर्ज करायी शिकायत

खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलने पर पीड़ित युवक साइबर थाना पहुंचा. उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए शिकायत दर्ज करायी और साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola