ओके- एएस कॉलेज समेत विश्वविद्यालय के पांच कॉलेजों में बीएड के शिक्षकों की कमी जल्द होगी दूर
Published by : AJAY KUMAR YADAV Updated At : 22 Apr 2025 8:06 PM
सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति ने देवघर के एएस कॉलेज स्थित साइंस ब्लॉक में नवनिर्मित विज्ञान भवन का उद्घाटन किया. मौके पर कहा विभिन्न कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर की जायेगी.
वरीय संवाददाता, देवघर . सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय,दुमका के कुलपति प्रो(डॉ) बिमल प्रसाद सिंह ने मंगलवार को देवघर के एएस कॉलेज स्थित साइंस ब्लॉक में नवनिर्मित विज्ञान भवन का उद्घाटन किया. उनके साथ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव कुमार भी देवघर पहुंचे थे. कॉलेज परिसर में आगमन पर प्राचार्य डॉ त्रिपुरारी प्रसाद सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर व विद्यार्थियों ने संताली नृत्य के जरिये अतिथियों का स्वागत किया, साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद कुलपति ने कैंपस में निर्मित विज्ञान भवन का विधिवत उद्घाटन किया व परिसर में पौधरोपण किया. इसके बाद कुलपति व कुलसचिव ने विज्ञान भवन का निरीक्षण किया और मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का अश्वासन भी दिया. कुलपति को प्रभारी प्राचार्य व कुलसचिव को कॉलेज के वर्सर डॉ जेएन सिंह ने बुके, शॉल और मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. वहीं शिक्षकेतर कर्मियों ने माला पहना कर कुलपति का स्वागत किया. संगीत विभाग के छात्र-छात्राओ ने स्वागत गान पेश किया. बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में सभी विभाग अपना-अपना काम कर रहे हैं, आप सभी मिलकर इसे आगे बढ़ाने का काम करें. उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों व छात्रों की जो भी समस्या है, मुझे जानकारी दें उसका समाधान होगा. मौके पर कुलपित ने कहा कि एएस कॉलेज समेत विश्वविद्यालय के पांच कॉलेजों में बीएड के शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जायेगा. वहीं विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ राजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय हर पहलू पर ध्यान देते हुए अपना काम कर रही है और शिक्षकों की कमी को पूरा किया है. इसके लिए आवश्यकता आधारित शिक्षकों को बहाल कर शिक्षकों की कमी को पूरा कर लिया गया है. बीएड के विषय में उन्होंने बताया कि एनसीटीई के नियमानुसार शिक्षकों की बहाली के लिए इंटरव्यू हो चुका है और जल्द ही बीएड में शिक्षकों की कमी को पूरा कर लिया जायेगा. प्रभारी प्राचार्य ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि विज्ञान की पढ़ाई आज से विधिवत विज्ञान भवन में होगी और महाविद्यालय से संबंधित सभी बिंदुओं से कुलपति को अवगत कराया. बीएड के प्राध्यापक डॉ अभय कुमार सिंह ने अभिनंदन पत्र पढ़ा. मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों-पवन कुमार, रामजीवन यादव, प्रिया कुमारी व माला कुमारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व एनएसएस के स्वयंसेवकों ने प्रस्तुति दी. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरविंद कुमार झा ने दिया. वहीं, मंच का संचालन डॉ. भारती प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










