Deoghar news : वॉलीबॉल व शतरंज में थर्ड इयर के स्टूडेंट्स बने चैंपियन, निदेशक ने किया पुरस्कृत
Author Ajay kumar yadav
Updated:
विज्ञापन
बीआइटी देवघर में दो दिनों तक चले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का समापन शुक्रवार को हो गया. संस्थान के निदेशक ने सफल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर. बीआइटी,देवघर में दो दिनों तक चले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का समापन शुक्रवार को हुआ. खेल मैदान पर छात्र-छात्राओं का जोश, उत्साह और प्रतिस्पर्धा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. दूसरे दिन वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) और शतरंज के फाइनल मुकाबले प्रमुख आकर्षण रहे. वॉलीबाल में तृतीय वर्ष की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया. कप्तान रोशनी कुमारी के नेतृत्व में आकांक्षा, हर्षिता, अर्पिता राज सिंह, मुस्कान, अंकिता अचल और अन्य ने जीत सुनिश्चित की. द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता रही, जिसकी कप्तान गीतांजलि थी.
वहीं शतरंज में भी तृतीय वर्ष की टीम विजेता बनी. कप्तान शिवम कुमार के साथ संस्कार प्रसाद, आयुष कुमार, विनायक सिंह और आशीष कुमार ने कमाल दिखाया. प्रथम वर्ष की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसमें देबादित्य चक्रवर्ती, औरिजीत मैत्रा, विनीत त्रिपाठी, देवांश कुमार व ओम उत्पल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. एथलेटिक्स व अन्य स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन कर सफलता हासिल की.समापन पर निदेशक ने किया पुरस्कृत
समापन समारोह में निदेशक प्रो(डॉ) स्वप्न कुमार घोराई ने विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा, खेल शारीरिक-मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीमवर्क व नेतृत्व सिखाते हैं. आयोजन में खेल संकाय प्रभारी डॉ बिष्णु कुमार, प्रो अशोक सिंह, डॉ अमित कुमार व प्रो प्रफुल्ल मनोहरन का योगदान सराहनीय रहा. प्रतियोगिता के दौरान संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी व सैकड़ों विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.॰बीआइटी देवघर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापनआपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन