खिरवातरी जंगल से साइबर ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के खिरवातरी जंगल के समीप छापेमारी कर फर्जी बैंक अधिकारी व कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के खिरवातरी जंगल के समीप छापेमारी कर फर्जी बैंक अधिकारी व कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों साइबर आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उनलोगों को कोर्ट में पेश कराया तथा कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपितों को सेंट्रल जेल भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों साइबर आरोपितों में देवीपुर थाना क्षेत्र के पथरचपटी गांव निवासी सगे भाई सरोज कुमार दास व सूरज कुमार दास शामिल है. इनलोगों के पास से छापेमारी टीम ने चार मोबाइल सहित चार-चार सिम कार्ड व प्रतिबिंब एप में अपलोड दो सिम कार्ड जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल व सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर आरोपी फर्जी बैंक पदाधिकारी, कस्टमर केयर पदाधिकारी, क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी, एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी, फोन-पे कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर आमलोगों को कॉल कर झांसे में लेते हैं और ऑनलाइन ठगी करते हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा सहित टेकलाल मेहता, देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. ————————- -चार मोबाइल सहित चार सिम कार्ड व प्रतिबिंब एप में अपलोड दो सिम कार्ड जब्त

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola