पांच दिनी उद्यानिकी प्रशिक्षण का हुआ समापन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मारगोमुंडा के पंचायत भवन में प्रशिक्षण आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत भवन मारगोमुंडा में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता उद्यान विभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस दौरान बतौर प्रशिक्षक लोकेश प्रधान ने किसानों को कटिंग, बडिंग एवं ग्राफ्टिंग के द्वारा पौधा तैयार करने की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक जानकारी दी. साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात किसानों के बीच उपप्रमुख विनोद हेंब्रम के द्वारा उद्यानिकी किट का वितरण किया गया. प्रशिक्षित ने कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात किसानों को रोजगार सृजन, उत्पादन वृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. मौके पर उद्यान मित्र दिलीप तिवारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण रोजगार सृजन, उत्पादन वृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण से केवल किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि ही नहीं होगी, बल्कि स्थानीय युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित होगा. मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola