Deoghar news : पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 8:26 PM
प्रखंड कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बच्चों को पोषण के साथ-साथ पढ़ाई कैसे करायी जाये इस संबंध में सोविकाओं को विशेष ध्यान देने को कहा गया.
मधुपुर . प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में गुरुवार को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत परियोजना स्तर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षक महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी ने उपस्थित सेविकाओं को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बच्चों को पोषण के साथ साथ पढ़ाई कैसे करायी जाये. इस दिशा में सेविकाएं विशेष ध्यान दें. नयी शिक्षा नीति- 2020 के तहत शून्य से छह वर्ष के बच्चों के विकासात्मक आयामों को विकसित करने के लिए शून्य से तीन वर्ष केव तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए आधारशिला के माध्यम से विकास पर ध्यान देगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में संज्ञात्मक, सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक व रचनात्मक विकास की बेहतर नींव रखा जायेगा, साथ ही सेविकाओं को शून्य से तीन वर्ष के बच्चों के लिए गृह भ्रमण व तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए केंद्रों में सेविकाओं ने गतिविधियों के माध्यम से किया जायेगा. जिसमें महीने के प्रथम व तीसरे बुधवार को इसीडी व इसीसीइ दिवस के रूप में मनाया जायेगा. केंद्र का समय पर संचालन करने व साफ- सफाई किये जाने की बात भी कही. ठंड के मौसम को देखते हुए केंद्र में आने वाले बच्चों को कैसे ख्याल रखा जाये इसके बारे में भी जानकारी दी. प्रशिक्षण में मधुपुर के 80 व करौं की 20 सेविकाओं ने भाग लिया. मौके पर दर्जनों सेविकाएं मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










