धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर, एक सिपाही को मिली ASI की पदोन्नति; SSP ने लगाया बैज

Updated:
विज्ञापन

एसएसपी कार्यकाल में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया

धनबाद पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर और एक सिपाही को एएसआइ के पद पर पदोन्नति दी गई है. एसएसपी ने दी बधाई.

विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले धनबाद जिले के तीन सब इंस्पेक्टरों व एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गयी. एसएसपी कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एस मोहम्मद याकूब ने इन्हें बैज लगा कर नयी जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अच्छे काम का मिला इनाम

पदोन्नति पाने वालों में 2005 बैच के सदानंद सिंह, 2018 बैच के प्रभात रंजन राय और अर्जुन कुमार सिंह शामिल हैं. तीनों को सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनाया गया. वहीं 2009 में बहाल सिपाही नवनीत नवल को एएसआइ पद पर पदोन्नति दी गयी. ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करते हुए जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया. समारोह में डीएसपी मुख्यालय-2 नाजिर अख्तर, डीएसपी मुख्यालय-1 कुमार विनोद समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola