श्रीकृष्ण की लीलाओं से सजा स्कूल, कंस वध की प्रस्तुति ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव, प्राचार्य डा ममता किरण | Prabhat Khabar Network

देवघर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कंस वध और राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं.

विज्ञापन

देवघर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, लीलाओं और धर्म की अधर्म पर विजय से संबंधित प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रसंगों को जीवंत किया गया. कंस वध की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को आकर्षित किया. वहीं, भगवान नरसिंह के अवतार की प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान खींचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

राधा-कृष्ण और यशोदा के रूप में रैंप वॉक

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण और यशोदा के रूप में बच्चों का रैंप वॉक रहा. बच्चों ने विभिन्न रूपों में प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया.

डांडिया में बच्चों और अभिभावकों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक डांडिया नृत्य हुआ. इसमें बच्चों और अभिभावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

संस्कृति से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन

प्राचार्या डॉ ममता किरण ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और पौराणिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola