SIR पर आयुक्त सख्त, बोले- किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर | Prabhat Khabar Network

दुमका कमिश्नर शैलेंद्र कुमार लाल ने पालोजोरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे.

विज्ञापन

पालोजोरी : संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने गुरुवार को पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की बिंदुवार समीक्षा की. आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में किसी भी वैध (जेनुइन) मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर | Prabhat Khabar Network

गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों ने आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का निर्देश

SIR प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि पूरी मतदाता सूची की अच्छी तरह जांच कर उसे त्रुटिरहित बनाया जाये. उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करने की हिदायत दी.

अनमैप्ड मतदाताओं के दस्तावेज तैयार कराने पर जोर

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के ऐसे अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान करें, जिनके कागजात अधूरे हैं. उनके जरूरी दस्तावेज तैयार करवाने में प्रशासन खुद आगे बढ़कर मदद करे, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे.

प्रपत्रों की स्क्रूटनी की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से प्रपत्रों की स्क्रूटनी और सुधार कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली.

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पार्थ नंदन, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सहित प्रखंड और अंचल के कई अन्य कर्मी व पुलिस बल के जवान उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola