मंदिर की दानपेटी तोड़कर हजारों की चोरी
नगर थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर स्थित कोषागार के निकट बजरंगबली मंदिर की दानपेटी तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की चोरी कर ली.
वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर स्थित कोषागार के निकट बजरंगबली मंदिर की दानपेटी तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की चोरी कर ली. घटना का खुलासा तब हुआ, जब सोमवार की सुबह मंदिर के पुजारी रामाधार पांडेय पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे. मंदिर में प्रवेश करते ही उनकी नजर नीचे तोड़कर फेंकी गयी दानपेटी पर पड़ी. हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग मंदिर के पास जुट गये. खोजबीन किये जाने पर पता चला कि दानपेटी में खुदरा पैसा सहित लगभग एक से दो माह के 10-15 हजार रुपये की दान राशि भी थी. पुजारी रामाधार पांडेय ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है. शिकायत मिलने के बाद नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए