नवादा गये थे लोग, चोरों ने ताला ताेड़ नकदी व जेवर चुराये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर चुरा लिये.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर.
नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान केंब्रिज स्कूल के समीप निवासी पिंटू कुमार बरनवाल के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिये. पिंटू ने नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, दो अगस्त की रात करीब दो बजे परिजनों के साथ पिंटू बिहार के नवादा में पारिवारिक पार्टी में शामिल होने गये थे. पांच अगस्त की दोपहर में करीब 12 बजे घर लौटने पर ग्रिल व मेन गेट का ताला टूटा पाया. अंदर प्रवेश करने पर कमरे के दरवाजे का भी ताला टूटा देखा. अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था. इस दौरान घर से आठ ग्राम के दो सोने के झुमके, पांच ग्राम की दो सोने की नथिया, आठ ग्राम के सोने का बच्चों के दो लॉकेट, 10 हजार रुपये की चांदी की दो बाला, 10 रुपये के चांदी के दो पायल व नकद 60 हजार रुपये गायब पाये. पिंटू ने नगर थाने की पुलिस से चोरी हुए सामान बरामद करने की गुहार लगायी है.——————————————————————-नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान केंब्रिज स्कूल के समीप की घटनाचोरों ने नगदी रुपये सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी की
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन