जन्म-मृत्यु के 21 दिनों के अंदर कराएं रजिस्ट्रेशन : प्रमुख

Updated:
विज्ञापन
जन्म-मृत्यु के 21 दिनों के अंदर कराएं रजिस्ट्रेशन : प्रमुख

कर्मियों को अधिकारियों ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

विज्ञापन

पालोजोरी. ब्लॉक में शनिवार को प्रमुख उषाकिरण मरांडी की अध्यक्षता में जन्म व मृत्यु रजिस्ट्रेशन से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, मुखिया व सेविका ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सहायक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कमलेश कुमार, कनीय सांख्यिकी पर्यवेक्षक अरविंद सिंह व दिनेश कुमार ने सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन व प्रमाण पत्र निर्गत करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जन्म व मृत्यु का निबंधन कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है. क्षेत्र के सभी लोगों के जन्म व मृत्यु का निबंधन कराने के लिए जागरुकता लाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व कर्मियों की जिम्मेदारी है. इसके लिए सभी लोग आपसी सामंजस्य स्थापित कर लोगों को जागरूक करें. साथ ही बताया गया कि जन्म व मृत्यु के 21 दिनों के अंदर पंचायत सचिव या अस्पताल में जन्म व मृत्यु निबंधक के पास आवेदन देकर निःशुल्क जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं. इसके उपरांत शुल्क के साथ कोर्ट एफीडेविड, पांच गवाह, स्थानीय जांच के उपरांत एसडीओ के आदेश के बाद जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सकता है. इस दौरान अधिकारियों ने जन्म व मृत्यु प्रमाण बनाने व रजिस्ट्रेशन के लिए कई महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी सूरत में गलत प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखेंगे. मौके पर प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक त्रिपुरारी कुमार, पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु, कुंजोड़ा मुखिया, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका के अलावा सभी पंचायत के पंचायत सचिव मौजूद थे. हाइलार्ट्स : कर्मियों को अधिकारियों ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन को लेकर ब्लॉक में कार्यशाला आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola