स्टेडियम बनने से युवाओं को खेलकूद की मिलेगी बेहतर सुविधा : मंत्री

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
स्टेडियम बनने से युवाओं को खेलकूद की मिलेगी बेहतर सुविधा : मंत्री

मधुपुर में मंत्री ने इंडोर स्टेडियम का किया उद्घाटन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के फागो गांव में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन विधिवत झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने किया. खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से 442.63 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा. उद्घाटन कार्यक्रम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ. मौके पर मंत्री ने कहा कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधा मिलेगी और छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा. लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. स्टेडियम के शुरू होने से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी. खेल व युवा प्रतिभाओं का नया मंच मिलेगा. मंत्री ने कहा कि एक साथ खेल, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क आदि के क्षेत्रों में वृहद पैमाने पर कार्य किया गया है. पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कार्य किये जा रहे, लेकिन लोग पढ़ाई पर विशेष ध्यान नहीं देते जिसके कारण लोगों के बीच जानकारी का अभाव हो जाता है. इसके कारण आगे बढ़ने में रुकावटें आती हैं. इसलिये सभी लोग अपने बच्चों शिक्षा दे ओर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करें. इस दौरान मंत्री ने जल संसाधन विभाग की ओर 531.24 लाख की लागत से 7 लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन किया गया. वहीं, मंत्री ने कहा कि योजनाओं से सीधे किसान लाभान्वित होंगे ओर किसानों को सिंचाई के संसाधन उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमैन अरूण गुटगुटिया, सचिव महेंद्र घोष, झामुमो जिला संगठन सचिव इमरान अंसारी, जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, मुखिया सुधीर यादव, मुखिया सुधीर मंडल, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, अबू तालिब अंसारी, संजय शर्मा, मकबूल फिदा, दिनेश यादव, भीम प्रसाद यादव, जाकिर हुसैन समेत कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मंत्री ने इंडोर स्टेडियम का किया उद्घाटन

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola