ऑटो चालक के साथ असामाजिक तत्वों ने की मारपीट, मामला दर्ज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ऑटो चालक के साथ असामाजिक तत्वों ने की मारपीट, मामला दर्ज

मधुपुर के पाथरोल थाना क्षेत्र की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी ऑटो चालक शिबू मंडल के साथ पाथरोल चौक में असामाजिक तत्वों के द्वारा बुरी तरह मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद उन्होंने दो नामजद समेत एक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बुरी तरह मारपीट कर 32 सौ रुपये छीन लेने का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि सोमवार की शाम पाथरोल चौक पर वह ऑटो लेकर सवारी के इंतजार में खड़ा था. इस क्रम में कमरसाली की ओर से बाइक सवार सलमान शेख उर्फ ढाल तेजी से बाइक चला कर आ रहा था. जिसके बाद वहां खड़े लोगों ने उसे कहा भीड़ भाड़ का इलाका है. गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा. यह सुनकर सलमान घर चला गया फिर दस मिनट के बाद झंगरीबाद निवासी आरिफ शेख समेत एक अन्य अज्ञात युवक के साथ आया और बुरी तरह मारपीट करने लगा. मारपीट कर 32 सौ रुपये छीन लिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मधुपुर-सारठ मार्ग के पाथरोल में कुछ देर जाम भी कर दिया. मौके पर पाथरोल थाना प्रभारी पहुंचे व असामाजिक तत्वों के तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क जाम हटा लिया.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola