नौलखा मंदिर की लौटी रौनक, बढ़ गयी खूबसूरती

Updated:
विज्ञापन

प्रसिद्ध नौलखा मंदिर की रौनक वापस लौट आयी है. नौलखा मंदिर की दीवारों पर पॉलिस का काम पूरा हो चुका है, जिसके बाद पत्थरों की चमक व खूबसूरती बढ़ गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर शहर का प्रसिद्ध नौलखा मंदिर की रौनक वापस लौट आयी है. नौलखा मंदिर की दीवारों पर पॉलिस का काम पूरा हो चुका है, जिसके बाद पत्थरों की चमक व खूबसूरती बढ़ गयी है. दीवारों पर फिनिशिंग वर्क अभी और बाकी है. मंदिर के पास फव्वारा भी लगाया गया है. कैंपस में गार्डन का काम भी शुरू कर दिया गया है. नौलखा मंदिर का ड्रेनेज सिस्टम बनेगा. इसके अलावा वाटर फाउंटेन व लाइटें लगायी जायेंगी. नौलखा आने वाले लोगों के बैठने व शौचालय की सुविधा भी होगी. दुकानों को बाहर नयी दुकान बनाकर शिफ्ट किया जायेगा. पिछले छह महीने से नौलखा मंदिर को संवारने का काम चल रहा है. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पहल पर जयपुर के आर्किटेक्ट के द्वारा नौलखा मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, इसमें करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं. 90 वर्ष पहले नौ लाख में निर्मित इस नौलखा मंदिर की खूबसूरती फिर से लोगों को आकर्षित करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola