Deoghar news : बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष से मजबूत होगी सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा : डीसी

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 08 Oct 2025 6:53 PM

विज्ञापन

देवघर समाहरणालय डीसी ने बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष समिति की बैठक की, जिसमें मंदिर समिति के सदस्य व अन्य लोग शामिल हुए. बैठक में कई निर्णय लिए गये.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर. जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में हुई बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष समिति की बैठक में इससे संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं. निर्णय के अनुसार, अस्पताल को होल बॉडी कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन, सर्जिकल ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप और सी-आर्म विथ फ्लैट पैनल डिटेक्टर जैसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे. इन उपकरणों की खरीद स्वीकृति समिति की ओर से प्रदान की गयी है.

बैठक में डीसी ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष के माध्यम से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जा रहे हैं. साथ ही, असहाय, गरीब, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों की सहायता इस कोष से की जायेगी. उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के बाद मंदिर समिति की स्वीकृति से सहायता दी जायेगी. डीसी ने बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष में योगदान देने वाले सभी दाताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि यह कोष समाज के कमजोर वर्गों की सहायता का सशक्त माध्यम बनेगा. उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपनी इच्छा और सामर्थ्य अनुसार इस कोष में दान देकर ‘सेवा के इस महायज्ञ’ में सहभागी बनें. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, बाबा मंदिर प्रभारी-सह-एसडीओ रवि कुमार, मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के अलावा मंदिर समिति के सदस्य और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

॰सदर अस्पताल को मिलेगा होल बॉडी कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन, सर्जिकल ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप और सी-आर्म विथ फ्लैट पैनल डिटेक्टर जैसे आधुनिक उपकरण॰गरीब, असहाय, दिव्यांग व जरूरतमंदों को कोष से दी जायेगी मदद

॰इस कोष में दान देकर ‘सेवा के इस महायज्ञ’ में सहभागी बनें लोग : डीसी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola