ePaper

मंदिर ईस्टेट और पुजारी परिवार की ओर से भगवान राम की हुई विशेष पूजा

Updated at : 17 Apr 2024 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर ईस्टेट और पुजारी परिवार की ओर से भगवान राम की हुई विशेष पूजा

राम नवमी के अवसर पर बाबा मंदिर परिसर में भगवान राम के मंदिर में राम दरबार की विशेष पूजा का आयोजन किया गया. यह पूजा सबसे पहले मंदिर के पुजारी फलहारी परिवार की ओर से की गई.

विज्ञापन

संवाददाता,देवघर राम नवमी के अवसर पर बाबा मंदिर परिसर में भगवान राम के मंदिर में राम दरबार की विशेष पूजा का आयोजन किया गया. यह पूजा सबसे पहले मंदिर के पुजारी फलहारी परिवार की ओर से की गई. इसके बाद दिन के करीब साढ़े बारह बजे से बाबा मंदिर ईस्टेट की ओर से पूजा का आयोजन किया गया. मंदिर की ओर से मंदिर महंत श्रीश्री गुलाब नंद ओझा तथा आचार्य श्रीनाथ पंडित ने उपचारक भक्ति नाथ फलहारी के अगुवाई में पूजा की. इस दौरान भगवान को शाही स्नान कराने के बाद विशेष भोग आदी अर्पित किये गये. करीब दो घंटे तक चली इस पूजा में अंतिम समय में आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं शाम को फलहारी परिवार की ओर से भगवान राम दरबार में विशेष श्रृंगार तथा हलवा का भोग लगाया गया. संध्या समय फलहारी परिवार की ओर से राम दरबार की महा आरती करने के बाद एक क्विंटल हलवा का लगा भोग भक्तों के बीच में वितरित कराया गया. पूजा को सफल बनाने में मंदिर की ओर से सुधीर झा, विजय झा, शरू राउत, आदित्य फलहारी, शिष्टू फलहारी आदी फलहारी परिवार के दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola