पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर छोड़ भागा चालक, मगडीहा के पास बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Updated:
विज्ञापन
मगडीहा के पास पुलिस को देखते ही बालू लदा ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, जिससे बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र के मगडीहा गांव के पास से पुलिस ने मंगलवार की सुबह बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने बताया कि पुलिस गश्ती कर रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर चालक की नजर पुलिस वाहन पर पड़ी. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
विज्ञापन
ट्रैक्टर जब्त कर थाने ले आई पुलिस
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई. आगे की कार्रवाई के लिए मामले को जिला खनन पदाधिकारी के पास भेजा गया है.
कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन