11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, DRM ने किया जसीडीह स्टेशन पर चल रही तैयारी का निरीक्षण

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Jasidih station

Shravani Mela: देवघर में श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन से लेकर रेल प्रशासन तक तैयारियों में जुटा है. इस कड़ी में शुक्रवार को आसनसोल डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने जसीडीह स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सात जुलाई तक निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज चालू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

Shravani Mela: देवघर में 11 जुलाई से भव्य राजकीय श्रावणी मेला की शुरुआत होगी. इसे लेकर शहर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस बीच शुक्रवार की शाम को आसनसोल डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर जसीडीह स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, पोर्टिको सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर अधिकारी व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेशन पर उपलब्ध करायी जायेंगी सभी सुविधायें

डीआरएम ने मेला के दौरान श्रद्धालुओं व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द काम पूरे करने की बात कही. उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को स्टेशन पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. मेला से पहले सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेला को बेहतर बनाने के लिए डीजीपी के साथ बैठक

डीआरएम चेतनानंद सिंह ने बताया कि पिछले साल मेला के दौरान पायी गयी कमियां को दूर कर इस साल और अधिक बेहतर किया जायेगा. इस साल श्रद्धालुओं को पिछले साल की अपेक्षा और अधिक सुविधाएं दी जायेंगी. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही मेले को लेकर डीजीपी झारखंड के साथ बैठक की गयी थी. ताकि राज्य सरकार से तालमेल के साथ मेला को बेहतर बना सकें.

स्टेशन में बनाये जा रहे पंडाल

जसीडीह स्टेशन में श्रावणी मेला की तैयारी

उन्होंने जानकारी दी कि स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं के लिए अधिक से अधिक स्थान उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए परिसर में कई पंडाल बनाये जा रहे हैं. इस बार स्टेशन पर ट्रेन का एक रेक उपलब्ध रहेगी.

वहीं, अधिक भीड़ होने पर स्पेशल ट्रेन को जसीडीह से पटना के लिए खोला जायेगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड से परमिशन दिया गया है. इसके अलावा मेले के दौरान पिछले साल जो भी मेला स्पेशल ट्रेनें चल रही थी, उन्हें इस बार भी चलाया जायेगा. वहीं, भीड़ बढ़ने पर और अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेगी.

7 जुलाई तक शुरू होगा निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज

आगामी सात जुलाई तक निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज को चालू कर दिया जायेगा. मेला की तैयारी को लेकर रेलवे पदाधिकारी और कर्मी 24 घंटे काम कर रहे हैं. इस मौके पर आरपीएफ कमांडेंट राहुल राज, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मार्शल ए सिल्वा, अभियंता समन्वयक राजीव रंजन, सीनियर डीइएन-2 वंदना सिन्हा, सीनियर डीइएन इंजीनियर अविनाश कुमार, एइएन पिंटू दास, टीआइ यूके चौधरी, ओमप्रकाश, प्रह्लाद प्रसाद वर्णवाल, स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश, रिषी देव कुमार, एके मिश्रा, रामायण सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर बाबू वंशी साह आदि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें 

देवघर एम्स में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद निशिकांत दुबे ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, देखिये PHOTOS

Jharkhand Liquor Scam: सिद्धार्थ सिंघानिया को 23 जून तक जेल, विजन और मार्शन कंपनी के 7 अधिकारी भी दोषी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola