Shravani Mela: बासुकीनाथ में कांवरिया रूट लाइन का टेंट गिरा, 7 श्रद्धालु घायल

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Accident-in-BASUKINATH

Shravani Mela: श्रावणी मेला के बीच बासुकीनाथ में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां टेंट गिरने से श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गये. कांवरिया रूट लाइन पर हुए हादसे में 7 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना मिली है. फिलहाल, बारिश के बीच घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है.

विज्ञापन

Shravani Mela | देवघर, संजीत मंडल: बासुकीनाथ में लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां कांवरिया रूट लाइन का टेंट गिर गया. इसकी चपेट में आने से 7 श्रद्धालु घायल हो गये. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में महिलायें भी शामिल हैं. फिलहाल, बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के कारण टेंट गिरने की आशंका

बारिश में गिरा टेंट

मालूम हो कि श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह टेंट की व्यवस्था की गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि बारिश के कारण बासुकीनाथ कांवरिया रूट लाइन पर लगे कई टेंट गिर गये, जिस वजह से हादसा हुआ. सभी घायलों का चिकित्सकों की विशेष निगरानी में इलाज किया जा रहा है.

टेंट गिरने से घायल श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती
घायल श्रद्धालु की जांच करते चिकित्सक
हादसे में घायल महिला श्रद्धालु
चिकित्सकों की निगरानी में श्रद्धालु

यह भी पढ़ें भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक, ॐ नम: शिवाय से गूंजे शहर के शिवालय

यह भी पढ़ें PHOTOS: सावन की पहली सोमवारी पर बाबाधाम में कांवरियों का सैलाब, 12 किमी लंबी कतार, सवा 2 लाख भक्तों ने किया जलार्पण

यह भी पढ़ें शिव भक्ति का अनोखा रंग, बेटी को कांवर में बैठाकर पूरी की 105 किमी की यात्रा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola