ePaper

Shravani Mela 2023: सातवीं सोमवार आज, नाग पंचमी व सोमवारी का बना अद्भुत संयोग, कांवरियों की उमड़ी भीड़

Updated at : 21 Aug 2023 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela 2023: सातवीं सोमवार आज, नाग पंचमी व सोमवारी का बना अद्भुत संयोग, कांवरियों की उमड़ी भीड़

श्रावणी मेले की सातवीं सोमवार आज है. नाग पंचमी व सोमवारी का अद्भुत संयोग बना है. कांवरियों का रेला बाबाधाम पहुंचा है. इसको देखते हुए डेढ़ लाख भक्तों के जलार्पण की संभावना है. रविवार को ही सोमवारी के भीड़ की झलक दिखने लगी.

विज्ञापन

Shravani Mela 2023: सावन की सातवीं सोमवारी पर नाग पंचमी और सोमवारी का अद्भुत संयोग बन रहा है. इस सोमवारी पर बाबा मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसकी झलक रविवार सुबह से ही कांवरिया पथ व रूटलाइन में दिखने लगी थी. रविवार देर रात तक जत्थे में कांवरिये बाबाधाम पहुंचते रहे तथा कांवरिया पथ में भक्तों का रेला लगा रहा. शिवगंगा से लेकर कांवरिया पथ में भीड़ के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा था. शिवगंगा घाट में स्नान करने वाले कांवरियों को अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया. इस भीड़ को देखते हुए सोमवारी पर बाबा मंदिर में डेढ़ लाख से अधिक भक्तों के जलार्पण करने की संभावना है.

रविवार को भक्तों का लगा तांता

वहीं, रविवार को शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर बाबा मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. सुबह से कांवरिया पथ में आकर्षक कांवर लेकर कांवरिये बाबा का जयकारा लगाते हुए नाचते-गाते बाबा मंदिर पहुंचते रहे. शिवगंगा में स्नान करने के बाद जल का संकल्प करा सीधे कतार में जाते हुए दिखे. मंदिर का पट खुलने के पूर्व भक्तों की कतार तीन किमी दूर हनुमान टिकरी के पास पहुंच गयी थी. इसके बाद मंदिर का पट खुलने पर कतार पंडित शिवराम झा चौक के पास आकर सिमट गयी. दिन ढलने के साथ ही भीड़ बढ़ती चली गयी. कांवरियों को जलार्पण लगाने के लिए कतार में प्रवेश कराने की व्यवस्था पंडित शिवराम झा चौक से ही जारी रही.

Also Read: बासुकिनाथ श्रावणी मेला में नकली खोआ से पेड़ा बनाने का पकड़ाया खेल, इन पदार्थों का हो रहा था इस्तेमाल

सुबह सवा तीन बजे खुला मंदिर का पट

बाबा मंदिर का पट हर दिन की तरह रविवार की सुबह सवा तीन बजे खोला गया. उसके बाद सबसे पहले मां काली मंदिर में पूजा की गयी. इसके बाद बाबा मंदिर में पुजारी अजय झा ने करीब 20 मिनट तक कांचा जल पूजा की. उसके बाद षोड्शोपचार विधि से बाबा भोलेनाथ की पूजा की गयी. इस पूजा में विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्रियां अर्पित कर बाबा का दुग्धाभिषेक के बाद बाबा को भोग लगाया गया. इसके बाद करीब सवा चार बजे से आम भक्तों के जलार्पण के लिए पट खोला गया.

भीड़ बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, देवघर पहुंचे एक लाख से अधिक भक्त

मलमास के समापन के बाद सावन के दूसरे पक्ष की सोमवारी आज है. सोमवारी के साथ-साथ नाग पंचमी का विशेष दिन होने के कारण देवघर में श्रद्धालुओं की संख्या रविवार शाम से ही बढ़ गयी है. रविवार देर शाम तक सुल्तानगंज से जल लेकर एक लाख से अधिक भक्त देवघर पहुंच चुके हैं. भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में डेढ़ लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है. कांवरिया पथ पर दोपहर तीन से से कांवरियों की संख्या अचानक बढ़ गयी है. कांवरिया पथ पर किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. बाबा मंदिर से 10 किलोमीटर दूर तक पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को रविवार रात से ही कतार में पूरी चौकसी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है. कांवरिया रूटलाइन में होल्डिंग प्वाइंट बनाये गये हैं, यहां सुविधा बढ़ा दी गयी है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए कांवरिया रूटलाइन में मोबाइल एंबुलेंस को भी एक्टिव कर दिया गया है. रविवार सुबह 04:13 बजे से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण शुरू हुआ व देर शाम तक भक्तों ने अरघा से जलार्पण किया.

Also Read: Sawan 2023: चौथी सोमवारी को लेकर देवघर डीसी ने कांवरिया रूट का लिया जायजा, नौलखा मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू

कतार में लगने वाले सभी भक्त करेंगे जलार्पण : डीसी

देवघर डीसी विशाल सागर ने कांवरिया पथ पर भीड़ की स्थिति का जायजा लिया. डीसी ने बाबा मंदिर, कांवरिया पथ व रूटलाइन का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस कर्मियों एक्टिव रहते हुए कतार की पल-पल खबर अपडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा है कि सेवा भावना से भीड़ का नियंत्रण संयमित तरीके से करना है. कतार में लगने वाले सभी भक्तों काे जलार्पण का अवसर मिलेगा. सुगमता के साथ भक्तों को जलार्पण कराना प्राथमिकता है. डीसी ने स्वास्थ्य विभाग व बिजली विभाग की पूरी टीम को भी अलर्ट कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola