देवघर के युवा तैराक शौर्यश्री का जलवा, तीन स्वर्ण पदक जीत : राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइ
स्वर्ण पदक विजेता देवघर के तैराक शौर्यश्री को सम्मानित करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network
देवघर के युवा तैराक शौर्यश्री ने एसजीएफआइ प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक जीते. राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइ किया. जानिए उनकी सफलता की कहानी.
देवघर : देवघर के युवा तैराक शौर्यश्री ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची में संपन्न एसजीएफआइ (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की स्वीमिंग प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइ किया है. डीएवी भंडारकोला के कक्षा 10वीं के छात्र शौर्यश्री ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन अलग-अलग स्पर्धाओं (दो सिंगल व एक रिले) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ देवघर के खेलप्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह है.
आपके शहर में
तीन स्पर्धाओं में जीता स्वर्ण
शौर्यश्री के पिता का नाम श्याम झा व माता का नाम निक्की झा हैं. कम उम्र में तैराकी के क्षेत्र में मिली इस सफलता को देवघर की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है.
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइ
तीन स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना शौर्यश्री की मेहनत और लगन का परिणाम है. अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वह अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए