सारवां में हादसे में दो महिला घायल, सामान लेकर चालक फरार
ऑटो चालक उनलोगों का कपड़ा व जेवर का बैग लेकर फरार हो गया
सारवां. जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गयी. इसके बाद ओवल तेलियाडीह गांव निवासी महिला मुन्नी देवी (43), खुशी कुमारी (27) घायल अवस्था में सारवां थाना पहुंची. उनलोगों ने पुलिस से शिकायत की. कहा कि वे लोग एक ऑटो पर सवार होकर बौंसी( बिहार-बांका) से तेलियाडीह स्थित घर आ रही थी. सहारा के समीप संतुलन बिगड़ जाने से ऑटो पलटी खा गयी, जिसमें वे लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसका फायदा उठाकर ऑटो चालक उनलोगों का कपड़ा व जेवर का बैग लेकर फरार हो गया. वहीं, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सारवां सीएचसी भिजवाया. जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, देवघर रेफर कर दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए