क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में हो रही सजावट

बाजार में सांता कैप व क्रिसमस ट्री की बढ़ी डिमांड
मधुपुर. क्रिसमस को लेकर शहर के विभिन्न गिरजाघरों व चर्चों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है. गिरजाघरों को विद्युत झालर से सजाया जा रहा है. क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. शहर के संत जोसेफ, संत कोलंबस चर्च, सीएनआइ चर्च, पीएच मिशन चर्च, पीएच चर्च मिशन, कार्मेल चैपल समेत ग्रामीण क्षेत्रों के गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी जोर शोर से चल रही है. इधर, बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गयी है. दुकानों को आकर्षक सामग्रियों से सजाया गया है. शहर के गांधी चौक, हाजी गली, हटिया रोड में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज ड्रेस, मुखौटा व सजावट के सामान से दुकानें सज गयी हैं. दुकानदारों ने बताया कि क्रिसमस डे पर अच्छी दुकानदारी होने की उम्मीद है. सांता क्लॉज का ड्रेस 100 से 300 रुपये, मुखौटा 10 से 100 रुपये, क्रिसमस कार्ड 10 से 200 रुपये, घंटी 5 से 50 रुपये, खिलौने 10 से 30 रुपये, क्रिसमस पोस्टर 20 से 60 रुपये, स्टार 20 से 50 रुपये में उपलब्ध है. हर साइज में हरे रंग का आकर्षक ट्री बाजार में मौजूद है. क्रिसमस ट्री को सजाने वाले अन्य सामग्रियां भी दुकानों में सजाये गये है. केक बनाने की सामग्री की बिक्री भी बढ़ गयी है. ————————– बाजार में सांता कैप व क्रिसमस ट्री की बढ़ी डिमांड
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




