देवघर में 15 से 18 सितंबर तक खेलो झारखंड, खो-खो-वॉलीबॉल 16 को और फुटबॉल-कबड्डी 18 को
केकेएन स्टेडियम में होगा आयोजन | Prabhat Khabar Network
देवघर में 15 से 18 सितंबर तक जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगा. विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं तय शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी.
देवघर : खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से देवघर में जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना, देवघर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं 15 से 18 सितंबर तक आयोजित होंगी. इसमें अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
15 सितंबर से एथलेटिक्स के साथ होगी शुरुआत
प्रतियोगिता की शुरुआत 15 सितंबर को एथलेटिक्स स्पर्धाओं से होगी. इसके बाद 16 सितंबर को खो-खो तथा वॉलीबॉल, जबकि 18 सितंबर को फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबले होंगे. एथलेटिक्स और फुटबॉल के मुकाबले केकेएन स्टेडियम, देवघर में होंगे, जबकि खो-खो, वॉलीबॉल व कबड्डी की प्रतियोगिताएं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आरमित्रा प्लस टू स्कूल, देवघर में आयोजित की जायेंगी.
शारीरिक शिक्षकों व शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति
जिला स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शारीरिक शिक्षकों और शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को 14 सितंबर को सुबह 10.30 बजे केकेएन स्टेडियम में उपस्थित होकर प्रतियोगिता की तैयारी में जुटने को कहा गया है. आयोजकों ने सभी संबंधित विद्यालयों से चयनित खिलाड़ियों और टीमों की सूची, पात्रता सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है. प्रतियोगिता को लेकर जिले के स्कूली खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए