निगम के सफाईकर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले निगम के सफाईकर्मियों ने शनिवार को निगम डिपो में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में एक घंटा प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर.
झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले निगम के सफाईकर्मियों ने शनिवार को निगम डिपो में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में एक घंटा प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सफाई कर्मी शामिल हुए. फेडरेशन के बिरजू राम, प्रदीप राम, सुनील राम आदि ने संबोधित किया. एक घंटे के विरोध-प्रदर्शन के बाद सभी अपने-अपने काम पर चले गये. फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि निगम के मुख्य सफाई कार्य निगम सफाई कर्मी करते हैं. कोरोना काल में भी सफाई कर लोगों को महामारी से बचाया. इसके बाद भी निगम के सफाईकर्मी उपेक्षित हैं. उनकी जायज मांगें भी नहीं सुनी जा रहीं हैं. मांगों के समर्थन में 19 जून से क्रम बद्ध आंदोलन करने के बाद भी अनसुना किया जा रहा है. प्राइवेट सफाई एजेंसी को बचाने का काम किया जा रहा है. अब आर-पार की लड़ाई होगी. मांगें नहीं मानने पर 26 जून को डिपो परिसर में धरना दिया जायेगा. इसके बाद 10 जुलाई से धरना प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इसकी सारी जवाबदेही नगर निगम प्रशासन की होगी. कर्मियों ने 11 मार्च 2024 से अप्रैल माह तक बढ़ोतरी का एरियर भुगतान, दैनिक कर्मियों का लगभग 20 माह का इपीएफ राशि एक मुश्त जमा करने, नियमित कर्मियों की 32 महीने की पीएफ राशि एक मुश्त जमा करने, एमएसीपी वित्तीय उन्नयन का निर्धारण, एमएसीपी नहीं सलटाने पर कार्रवाई करने की मांग की गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन