बाइक सवार तीन अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी से छीने 30 हजार, पिस्तौल घटनास्थल पर छोड़कर भागे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 8:11 PM

विज्ञापन

मारगोमुंडा क्षेत्र के नई चिहुंटिया के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर मवेशी व्यवसायी से लूटपाट की. व्यवसायी के विरोध करने पर बदमाश का पिस्तौल गिर गया और वे भाग गये.

विज्ञापन

मारगोमुंडा . थाना क्षेत्र के नई चिहुंटिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखा कर मुरलीपहाड़ी के मवेशी व्यवसायी अनवर अंसारी से 30 हजार रुपये छीन लिये. घटना के संबंध में अनवर ने पुलिस को बताया कि वह पिकअप वाहन से जगदीशपुर हटिया जा रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने चिहुंटिया के पास पिकअप वाहन को रोक कर सामने पिस्तौल तान दी और रुपये पैसे निकालने की धमकी दी. पाड़ित ने बताया कि पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने 30 हजार छीन लिये. वहीं बताया कि अपराधी और पैसे की मांग कर रहे थे. बताया कि वे वाहन से उतरकर बदमाशों से भिड़ गये और बदमाशों से उसका पिस्तौल छीन लिया. पिस्तौल छिन लेने के बाद सभी बदमाश वहां से भाग निकले. घटना की जानकारी मारगोमुंडा पुलिस को दी गई. सूचना पर थाना प्रभारी तरुण बाखला सदलबल पहुंचे और घटना की जांच की. पीड़ित ने थाना जाकर घटना की लिखित शिकायत दी और पुलिस को बदमाशों से छीने गये पिस्तौल को सौंप दिया. इधर सूचना पर मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, अंचल पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार भी घटनास्थल में पहुंचे और पीड़ित समेत आसपास के ग्रामिणों से घटना की जानकारी ली. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है. घटना की छानबीन को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola