मारवाड़ी महिला समिति ने जरूरतमंद महिलाओं को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी ; प्रखंड क्षेत्र के शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया. इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपने दम पर काफी संघर्ष करते हुए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं. मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों ने महिला सशक्तीकरण और समाज सेवा का संदेश देते हुए समिति की ओर से किये जा रहे कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. मौके पर समिति की सदस्यों ने संस्था का उद्देश्य बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना और उनका हौसला बढ़ाना है. साथ ही समाज की अंतिम पायदान में खड़ी महिलाओं को मुख्यधारा में जोड़ने की इसे पहली कड़ी बतायी. मौके पर संस्था के सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष मंजू अग्रवाल के कार्यकाल की तारीफ की और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया. मारवाड़ी महिला समिति की पालोजोरी शाखा की अध्यक्ष रीना मेहरारिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानित करने का प्रयास किया जाता है, जो आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न सेवा प्रकल्प चलायेगी. मौके पर सचिव महिमा केडिया, मंजू अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, किरण मेहरारिया, सुधा बाथवाल, मनीषा मेहरारिया आदि मौजूद थीं. हाइलार्ट्स : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने महिलाओं को किया सम्मानित

आपके शहर में

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola