बैंकर्स कमेटी की बैठक में 5000 बच्चों का खाता खोलने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैंकर्स कमेटी की बैठक में 5000 बच्चों का खाता खोलने का निर्देश

सारवां प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की देखरेख में हुई मीटिंग

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान जिले के एलडीएम आनंद मोहन ने विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों के साथ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की समीक्षा की. समीक्षा में बताया गया कि 1168 के लक्ष्य के विरुद्ध 1103 लोगों का केसीसी बनाया जा चुका है. वहीं, सरकारी स्कूलों के 5000 बच्चों का बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें समय पर छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध कराई जा सके. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े वृद्ध लाभुकों तक पेंशन नहीं पहुंच पाने की समस्या पर भी चर्चा हुई. इस संबंध में खातों का डीबीटी सुनिश्चित करने तथा एनपीसीआई मैपिंग कराने में सहयोग करने को कहा गया. मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, बीएओ विजय कुमार देव, बीएचओ डॉ. सुनील टोप्पो सहित केनरा बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया एवं अन्य बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola