ePaper

जबरन दुकान बंद कराने व गाली गलौज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम

Updated at : 24 Nov 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
जबरन दुकान बंद कराने व गाली गलौज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम

करौं पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क से हटवाया जाम

विज्ञापन

मधुपुर. करौं प्रखंड के मदनकट्टा व बसकुपी में एक पार्टी विशेष के समर्थकों पर जबरन दुकान बंद कराने गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के निकट सड़क को एक घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध में जमकर नारेबाजी किया. पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक पार्टी विशेष के समर्थक गाली-गलौज करते हुए भाजपा के झंडा को उखाड़ कर फेंक दिया और जबरन दुकान बंद करने का दबाव डाला. साथ ही कार्यकर्ता रामनाथ गुप्ता को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद है. इसका विरोध करते हुए करीब साढ़े तीन बजे पार्टी समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया. मामले की जानकारी होने पर मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद के अलावा करौं पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया. घटना को लेकर करौं थाना में लिखित शिकायत दी है. इसमें नागादरी के शख्स के अलावा बदिया, जोगीडीह, केलीबाद, करहैया व बदिया आदि जगहों के सात लोगों को आरोपी बनाया गया है. लिखित शिकायत देने वालों में भाजपा कार्यकर्ता अशोक यादव, संजय गुप्ता, पवन मंडल, सोनू साह, श्याम मुखर्जी, प्रमोद चौधरी, मोहन कुमार आदि दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola