दुर्गा सोरेन यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट सेल 18 मई को कैंप करेगा

दुर्गा सोरेन यूनिविर्सिटी द्वारा 18 मई को रमा देवी बाजला महिला कॉलेज में छात्राओं के लिए प्लेसमेंट सेल का आयोजन किया जायेगा.
देवघर. दुर्गा सोरेन यूनिवर्सिटी, देवघर, द्वारा छात्र-छात्राओं को जॉब उपलब्ध करायी जा रही है. यूनिविर्सिटी द्वारा 18 मई को रमा देवी बाजला महिला कॉलेज में छात्राओं के लिए प्लेसमेंट सेल का आयोजन किया जायेगा. शुक्रवार को कॉलेज कैंपस में कुलपति डॉ मनींद्र कुमार सिंह, संरक्षक डॉ एन शर्मा, चांसलर ई संत कुमार गुप्ता व डॉ आशुतोष कुमार पहुंचे. प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सुचिता कुमारी से टीम ने मुलाकात कर प्लेसमेंट सेल व विभिन्न प्रकार के जॉब उपलब्ध होने के बारे में बताया. टीम ने कहा कि यूनिविर्सिटी सहित कॉलेजों में ऑफिस स्टॉफ सहित लाइब्रेरियन आदि के पद रिक्त पड़े हैं. स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों की जरूरत है. प्लेसमेंट सेल के द्वारा मौखिक साक्षात्कार के माध्यम से योग्यताधारी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




