सोशल मीडिया पर पुलिस-प्रशासन की कड़ी नजर, अफवाहों पर नहीं दें ध्यान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

करौं थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

करौं. थाना परिसर में महाशिवरात्रि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती ने की. बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं हो इसका ख्याल रखा जाये. कोई हुड़दंग मचाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. रात्रि पुलिस गश्त किया जायेगा. क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई अफवाह फैलता है तो इसकी सूचना दें पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलानेवालों पर पुलिस की नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है. इस अवसर पर लोगों ने शिवरात्रि को लेकर अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को पदाधिकारी के समक्ष रखा, जिसका निदान करने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया. मौके पर सहायक थाना प्रभारी रामबचन सिंह, विष्णु चौधरी सीरियां, पूर्व मुखिया दिलीप यादव, जितेंद्र प्रसाद यादव, हवलदार शत्रुघ्न प्रसाद, निवास यादव, कंगलू मरांडी, मनोज सोरेन, मिथिलेश सिंह, आशीष आचार्य, शरदेंदु राय, तपन राय, मनोज सिंह, उदय झा, अंजली देवी समेत अन्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola