Deoghar News : योग महासम्मेलन में हिस्सा लेने बोकारो जायेंगे पतंजलि के 200 सदस्य

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतंजलि परिवार के सभी विंग की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक रविवार को हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि बोकारो के चंद्रपुरा में होने वाले योग महासम्मेलन में देवघर के 200 सदस्य हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : बंपास टाउन स्थित सत्संग भवन में पतंजलि परिवार के सभी विंग की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक रविवार को हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने की. बैठक के दौरान आगामी आठ दिसंबर को बोकारो के चंद्रपुरा डीवीसी फुटबॉल ग्राउंड में होने वाले योग महासम्मेलन में देवघर से 200 सदस्यों के हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस योग महासम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिले से करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे, जिसमें मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ के केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल रहेंगे. साथ ही 22 दिसंबर को देवघर में पतंजलि परिवार मिलन समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया. बैठक में भारत स्वाभिमान के संरक्षक संजय मालवीय के अलावा पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी संजीव सिंह, कोषाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, युवा प्रभारी मनोज कुमार, सुमित सौरव, शंभू कुमार बरनवाल, समीर कुमार, कुशेश्वर चौधरी, हरेंद्र कुमार, तरुण गुप्ता, गुड्डू बरनवाल, शंभू प्रसाद, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अरुण प्रसाद, बिट्टू गुप्ता, उमाशंकर कुमार, रमेश यादव समेत अन्य थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola