झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता : कांग्रेस

मधुपुर के एक निजी होटल में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव में मधुपुर विस से बढ़त दिलाने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया. वहीं कार्यकर्ताओं को नये टास्क दिये.
मधुपुर . शहर के एसआर डालमिया रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में मधुपुर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनिल राव ने की. बैठक में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मो. सैफ़ ने नगर कांग्रेस कमेटी के विस्तारित सदस्यों को पत्र सौंपा. गोड्डा लोकसभा चुनाव में मधुपुर विधानसभा में नगर क्षेत्र से बढ़त दिलाने पर कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी गयी. शहर के प्रत्येक बूथ पर आये वोटो पर समीक्षा की गयी, साथ ही पिछले चुनाव में जिस बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा उन बूथों पर ज्यादा काम करने का निर्देश दिया गया. मौके पर झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने पर विचार किया गया. आगामी विधानसभा चुनाव में मधुपुर नगर के 44 बूथों पर महागठबंधन प्रत्याशी को ज़्यादा से ज़्यादा वोट कैसे मिले इस पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में उपाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, कांग्रेस मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, राहुल मोदी, राजा, राजीव साह, इमरान अशर्फी, विजय आनंद लच्छीरामका, शाहबाज अंसारी, अभिषेक पांडेय, अजाजुल, भावेश भूषण, ग्यास अंसारी, राहुल सिंह, अज़हर अंसारी, वैभव मिश्रा,सबाब, अदनान यूसुफ आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




