ePaper

लालपुर की तर्ज पर प्रत्येक गांव को हरा-भार बनाने का होगा प्रयास : मंत्री

Updated at : 14 Feb 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
लालपुर की तर्ज पर प्रत्येक गांव को हरा-भार बनाने का होगा प्रयास : मंत्री

मधुपुर के लालपुर गांव में दो दिवसीय किसान मेला आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की जभागुड़ी पंचायत स्थित लालपुर गांव में शनिवार को दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया. मेला उद्घाटन प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, समाजकर्मी घनश्याम व वरिष्ठ समाजकर्मी अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मंत्री हसन ने कहा कि लालपुर की तरह हर गांव में हरियाली हो इसका प्रयास उनकी ओर से किया जायेगा. लालपुर की तरह मधुपुर के हर गांव को हरा-भरा बनाने की दिशा में हमारा प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई के लिए बहुत सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. कहा कि पीरटांड़ में 620 करोड़ की लागत स 120 तालाब में पानी का स्टाॅक रखा जायेगा ताकि किसानों को जरूरत के हिसाब से पानी मिले. मधुपुर क्षेत्र में 70 चेकडैम व तालाब का काम चल रहा है. बुढ़ैई डैम के आकार को छोटा किया गया है, ताकि किसी किसान की जमीन नहीं जाये व वह विस्थापित न हो. राज्य में वर्षा जल संरक्षित करने का प्रयास जारी है. क्षेत्र में एक माह के अंदर 50 सड़क का निर्माण शुरू होगा. उन्होंने मरगोमुंडा के बाघशिला में हो रहे सामूहिक खेती को प्रेरणादायक बताया. बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सभी अभिभावक एक घंटा बाड़ी और एक घंटा पढ़ाई पर विशेष जोर दें. जब तक बौद्धिक विकास नहीं होगा तब तक समाज-घर का विकास नहीं होगा. लालपुर में संपर्क पथ निर्माण का आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में हमेशा खड़ा रहेंगे. समाजकर्मी घनश्याम ने कहा कि किसान मेला का पहला उदघाटन पानी पुरुष राजेंद्र सिंह वर्ष 2007 में किया था. पहले यहां धान की एकमात्र खेती होती थी, वह भी वर्षा पर निर्भर थी. जब लिफ्ट और कुंआ बना तो यहां अब तीन तरह की फसल होती है. खाने के बाद किसान अनाज और सब्जी बाजार में बिक्री करते है. लालपुर हरापुर में तबदील हो गया है. लालपुर की प्रेरणा से कई गांवों में खेती किसानी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि मंत्री के प्रयास से दर्जनों सिंचाई योजना धरातल पर उतरी है. जिससे हजारों किसान लाभान्वित होंगे. मंत्री पानी पुरुष के रूप में देश में जाने जाये यह हमारी कामना है. अब चार हजार महिला किसानों को संपत्ति पर भी अधिकार मिले यह अभियान हमलोग चला रहे हैं. समाज को समृद्ध बनाना है तो पितृ सत्तात्मक व्यवस्था से मुक्त कराना होगा. संवाद झारखंड के 700 गांवों में स्वशासन, स्वावलंबन व स्वाभिमान को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है. लालपुर की तरह 400 गांव स्वावलंबी बन रहा है. झारखंड के सभी गांव में ऐसा ही विकास होना चाहिए. राज्य में पेसा कानून लागू होने पर मंत्री व सरकार का आभार जताया. कहा पेसा कानून लोकतंत्र को और मजबूत बनायेगा. इससे पूर्व मंत्री ने फसल, हस्त शिल्प, बीज, पेंटिंग प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. ढ़ाब गांव के किसान सुबल सिंह द्वारा उपजाया गया 5 फीट 9 इंच के कद्दू की सराहना मंत्री ने किया. तुलसी यादव, लुकमान अंसारी का पपीता भी आकर्षण का केंद्र बना रहा. किसान मेला में 25 विलुप्त धान बीज की प्रदर्शनी भी किसानों को लुभाती रही. कार्यक्रम का संचालन ऐनी टुडू और आनंद मरांडी ने किया. वहीं, धन्यवाद ज्ञापन तहा सैफुद्दीन ने किया. मौके पर पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, संजय शर्मा, मो अल्लाउद्दीन अंसारी, मुखिया मोहन किस्कू व नीलम किस्कू, शीला देवी, पंकज पीयूष, ऐनी टुडू, कुंदन कुमार भगत, शामोली हांसदा, इंद्रदेव मंडल, जाफर, अफजल, अताउल, दीप नारायण मंडल, श्यामली, जाकिर, सुभाष सिंह, नंदा यादव, संजय कुमार मुर्मू, मो. इमरान, मनोहर, सुशीला, शांति, सुमित्रा, नीलम किस्कू, तुहीन, महानंद, बंकू, विजय, फागु, सुभाष, धर्मेन्द्र, अबरार, जावेद थे. हाइलार्ट्स : अभिभावक एक घंटा बाड़ी और एक घंटा पढ़ाई पर दें विशेष जोर: हफीजुल हसन मधुपुर के लालपुर गांव में दो दिवसीय किसान मेला आयोजित

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola