Deoghar news : सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता अभियान चलाया, विद्यार्थियों ने ली ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता अभियान चलाया, विद्यार्थियों ने ली ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ

सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलेभर में ओथ टेकिंग-डे के रूप में विद्यार्थियों को शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. सड़क हादसों पर लगाम लगाने और ट्रैफिक नियम संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में लगातार जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. शुक्रवार को सड़क सुरक्षा माह के 30वें दिन जिलेभर में ओथ टेकिंग-डे के रूप में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों ने एक जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने का संकल्प लिया. शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया गया. इसमें सड़क पर बायीं ओर सावधानीपूर्वक चलने, कभी भी दौड़कर सड़क पार नहीं करने, अधिकृत उम्र और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी नहीं करने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने, गति पर नियंत्रण रखते हुए सुरक्षित वाहन चलाने तथा खतरनाक ढंग से वाहन नहीं चलाने की बात कही गयी, साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, आपातकालीन सेवा वाहनों को प्राथमिकता देने, दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक नागरिक की भूमिका निभाने का भी संकल्प दिलाया गया. कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सुरक्षित सफर को जन-आंदोलन बनाया जा सके.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola