AIIMS देवघर में जुटे विशेषज्ञ, कुष्ठ जांच और AMR की तकनीकों से प्रशिक्षित हुआ पहला बैच

Updated:
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षक l Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

AIIMS देवघर में कुष्ठ रोग (Slit Skin Smear) और Antimicrobial Resistance (AMR) पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का समापन हुआ. इस दौरान प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग की पहचान, जांच तकनीकों और AMR से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया.

विज्ञापन

पहले बैच का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण पूरा

देवघर : AIIMS देवघर में Slit Skin Smear तथा Antimicrobial Resistance (AMR) विषय पर आयोजित प्रथम बैच के राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग की जांच, Slit Skin Smear की प्रक्रिया, प्रयोगशाला तकनीक तथा Antimicrobial Resistance से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई.

विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में विशेषज्ञ रहे मौजूद

समापन कार्यक्रम के अवसर पर Microbiology Department के विभागाध्यक्ष डॉ. रत्नेश, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्याम कुमार, Dermatologist डॉ. गजल अहमद, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, देवघर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता तथा श्री रंजीत पाठक, बजट, वित्त सह प्रशासी पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे.

तकनीकी ज्ञान को कार्यक्षेत्र में लागू करने पर जोर

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने तथा कुष्ठ रोग की समय पर पहचान एवं जांच को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया. सभी प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों एवं विशेषज्ञों द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं.

Slit Skin Smear जांच की तकनीक की दी जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में AIIMS देवघर के Microbiology Department का विशेष एवं सराहनीय तकनीकी सहयोग रहा. विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के साथ Slit Skin Smear जांच की तकनीक, नमूना संग्रह, परीक्षण की प्रक्रिया एवं Antimicrobial Resistance से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई.

आयोजन में इनका रहा योगदान

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में प्रशांत मालवीय, डॉ. राजेश वर्मा, अभिषेक कुमार लाल एवं अर्जुन यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सभी के समन्वित प्रयास से प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

प्रशिक्षणार्थियों ने जताया आभार

कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी को अपने कार्यक्षेत्र में उपयोगी बताते हुए प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola