ePaper

Deoghar News : निकाय चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं, मतपत्र से होगा मतदान, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम : डीसी

Updated at : 27 Jan 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : निकाय चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं, मतपत्र से होगा मतदान,  सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम : डीसी

नगर निकाय निर्वाचन-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी सौरभ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : नगर निकाय निर्वाचन-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी सौरभ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी. डीसी ने स्पष्ट किया कि नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 में नोटा का विकल्प नहीं रहेगा. मतदान मतपत्र (बैलेट पेपर) से होगा. इसके लिए नामांकन 29 जनवरी से चार फरवरी तक होगा. स्क्रूटनी पांच फरवरी, नाम वापसी छह फरवरी, चुनाव चिन्ह आवंटन सात फरवरी, वोटिंग 23 फरवरी और काउंटिंग 27 फरवरी को होगी.

निगम में वोटरों की संख्या

देवघर नगर निगम में 36 वार्ड, 172 मतदान केंद्र (158 मुख्य, 14 सहायक) हैं. कुल 1,79,278 मतदाता हैं, जिनमें 92,712 पुरुष, 86,558 महिलाएं व आठ अन्य शामिल हैं. वहीं मधुपुर नगर परिषद में 23 वार्ड, 46 मतदान केंद्र और 44,258 मतदाता हैं.

प्रशासनिक तैयारियां तेज

प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो बड़ी मतपेटिकाएं रहेंगी, जरूरत होने पर अतिरिक्त मतपेटी की व्यवस्था रहेगी. इस तरह कुल 600 मतपेटिकाएं तैयार हैं. देवघर के लिए देवघर कॉलेज शूटिंग सेंटर, मधुपुर के लिए महिला कॉलेज व मधुपुर कॉलेज में वज्रगृह-सह-मतगणना केंद्र बनाया गया है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई : एसपी

एसपी ने बताया कि देवघर नगर निगम क्षेत्र में 166 संवेदनशील व छह अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किये गये हैं. मधुपुर में 41 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. वार्डवार पुलिस बल, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, धारा 126 व सीसीए के तहत कार्रवाई, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और क्यूआरटी का गठन किया गया है. प्रेसवार्ता में डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसी हीरा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, डीपीइआरओ रणवीर सिंह, डीएसओ प्रीतिलता किस्कू, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी सहित अन्य मौजूद थे.

निर्वाचन व्यय सीमा :

देवघर नगर निगम : महापौर 15 लाख, वार्ड पार्षद तीन लाखमधुपुर नगर परिषद : अध्यक्ष छह लाख, वार्ड पार्षद 1.5 लाख

मुख्य बिंदु :

-23 फरवरी को वोटिंग, 27 फरवरी को काउंटिंग

-मतदाता पहचान के लिए वोटर आइकार्ड सहित 12 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य-600 मतपेटिकाएं तैयार-संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा

-सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी व क्यूआरटी सक्रिय

हाइलाइट्स

प्रेस कांफ्रेंस. नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही निकाय क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola