देवघर में फुटपाथ विक्रेताओं के लिए निगम का लोक कल्याण मेला, 15 से 50 हजार तक ऋण का मौका, 30 सितंबर तक उठायें लाभ

Updated:
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि बैनर के साथ लाभुक व निगम सिटी मिशन के कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर नगर निगम फुटपाथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 सितंबर तक 15 से 50 हजार रुपये तक ऋण दे रहा है. लोक कल्याण मेले में आवेदन व सत्यापन में मदद.

विज्ञापन

देवघर : शहरी क्षेत्र के फुटपाथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 सितंबर तक ऋण मुहैया कराया जायेगा. इसके लिए देवघर नगर निगम की ओर से एक माह तक चलने वाले लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया है. इसमें शहरी क्षेत्र के फुटपाथ विक्रेताओं को तीन चरणों में 15 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक ऋण दिया जा रहा है.

विज्ञापन

ऋण के लिए आवेदन से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक मदद

देवघर नगर निगम के मिशन सिटी मैनेजर हिमांशु शेखर ने बताया कि यह मेला एक सितंबर से शुरू हुआ है, जो 30 सितंबर तक चलेगा. फुटपाथ विक्रेताओं को लोन दिलाने के लिए नगर मिशन प्रबंधक, सामुदायिक संगठनकर्ता और सीआरपी के सदस्य ऑनलाइन आवेदन कराने में सहयोग दे रहे हैं. दल के सदस्य लाभुकों को ऋण स्वीकृति सुनिश्चित कराने के लिए बैंकों में रहकर फुटपाथ विक्रेताओं और बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर दस्तावेजों के सत्यापन में मदद कर रहे हैं.

विभिन्न वार्डों में लगाया गया शिविर

सिटी मिशन मैनेजर श्री शेखर ने बताया कि निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शिविर भी लगाया गया है. इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी शिविर से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने फुटपाथ विक्रेताओं से 30 सितंबर से पहले सुविधा का लाभ लेने की अपील की है.

स्वनिधि से समृद्धि के तहत हो रही प्रोफाइलिंग

केंद्र और राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के लिए स्वनिधि से समृद्धि के तहत सभी लाभुकों व उनके परिजनों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग भी की जा रही है. इसका उद्देश्य फुटपाथ विक्रेताओं को सहयोग देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola