मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना: बैंक को भेजी गयी 58,550 किसानों की लिस्ट, हर किसान के खाते में आयेगा 3500 रुपये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Apr 2023 11:57 PM
देवघर जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ने बताया कि देवघर जिले में अब तक 1,67,098 किसानों की सूची भेजी जा चुकी है. इनमें 1,03,756 किसानों को जिले में प्राप्त 49 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 3500 रुपये हर किसान को भुगतान किया जा चुका है.
देवघर: मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत देवघर जिले के अतिरिक्त 58,550 किसानों को जल्द मुआवजे के पैसे का भुगतान किया जायेगा. जिला सहकारिता कार्यालय के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक को किसानों की सूची भेज दी गयी है. हर किसान को 3500 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाना है. फंड के अनुसार 58,550 किसानों की सूची अपर समाहर्ता के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक को भेजी गयी है. एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में सुखाड़ राहत के पैसे क्रेडिट होने की संभावना है. बैंकों को जल्द भुगतान करने का निर्देश भी दिया जा चुका है.
देवघर जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ने बताया कि देवघर जिले में अब तक 1,67,098 किसानों की सूची भेजी जा चुकी है. इनमें 1,03,756 किसानों को जिले में प्राप्त 49 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 3500 रुपये हर किसान को भुगतान किया जा चुका है. जिला सहकारिता कार्यालय के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक को किसानों की सूची भेज दी गयी है. एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में सुखाड़ राहत के पैसे क्रेडिट होने की संभावना है.
विभाग से प्राप्त फंड के अनुसार 58,550 किसानों की सूची अपर समाहर्ता के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक को भेजी गयी है. एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में सुखाड़ राहत के पैसे क्रेडिट होने की संभावना है. बैंकों को जल्द भुगतान करने का निर्देश भी दिया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










