राष्ट्रीय लोक अदालत में 22 लाख का समझौता, फैमिली कोर्ट के 37 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

समझौता के समय मौजूद एडीजे नवम एमसी नारायण व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट के दो मामलों में 22 लाख रुपये का समझौता हुआ. वहीं, फैमिली कोर्ट में 37 पारिवारिक मामलों का सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया.

विज्ञापन

देवघर : राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस की सुनवाई के लिए बनाये गये बेंच में तीन मामलों की सुनवाई की गयी. इसमें से दो मामलों के पक्षकारों के बीच सुलह हुआ. मोटर एक्सीडेंट के एक मामले में पक्षकारों के बीच चार लाख रुपये का समझौता तय हुआ, जबकि दूसरे केस के पक्षकारों के बीच 18 लाख रुपये का समझौता तय हुआ. समझौता की राशि का चेक एक माह के अंदर पक्षकारों को सुपुर्द किया जायेगा. इस बेंच में मुख्य रूप से एडीजे नवम मुकुलेश चंद्र नारायण मौजूद थे. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों का निष्पादन कराने से दोनों पक्षों के बीच खुशी आती है और दोनों पक्षों की इसमें जीत होती है. इस मौके पर अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक, राहुल कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, निलांजन गांगुली, कोर्ट के कर्मियों में संजय कुमार दास, प्रदीप कुमार झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

फैमिली कोर्ट के 37 मामलों का हुआ निष्पादन

पारिवारिक मामलों की सुनवाई के लिए फैमिली कोर्ट में बनाये गये बेंच में कुल 37 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर शनिवार को हुआ. इसमें प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के 34 तथा एडिशनल फैमिली कोर्ट के तीन मामले शामिल हैं. इस बेंच में न्यायिक पदाधिकारी के तौर पर फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज संजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 37 दंपतियों ने सुलह कर मुकदमों का निष्पादन कराया. इस बेंच में मीडियेटर एफ मरीक, अमरनाथ राय, सिविल कोर्ट के पेशकार ब्रजेश मिश्रा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola