देवघर के अधिवक्ता ऋषि अवस्थी को दो राज्यों ने बनाया सुप्रीम कोर्ट का स्टैंडिंग काउंसिल

Updated:
विज्ञापन

देवघर के ऋषि अवस्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के अधिवक्ता ऋषि कुमार अवस्थी को अरुणाचल प्रदेश और बिहार सरकारों द्वारा नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय में स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति उनके 25 वर्षों के अनुभव और विशेषज्ञता को दर्शाती है.

विज्ञापन

देवघर : देवघर के बिलासी टाउन निवासी अधिवक्ता ऋषि कुमार अवस्थी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. अरुणाचल प्रदेश और बिहार सरकार ने उन्हें नयी दिल्ली स्थित भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अपने-अपने राज्यों का स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया है. अरुणाचल प्रदेश सरकार के कानून, विधान एवं न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गयी है. अधिसूचना के अनुसार वे तत्काल प्रभाव से राज्य से संबंधित मामलों में अरुणाचल प्रदेश सरकार का सुप्रीम कोर्ट में प्रतिनिधित्व करेंगे. बिहार सरकार की ओर से भी उन्हें राज्य से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

विज्ञापन

विभिन्न मामलों में राज्य का पक्ष रखने की जिम्मेदारी

अधिवक्ता ऋषि अवस्थी को अपील, समीक्षा, संशोधन, संदर्भ, जनहित याचिका सहित सुप्रीम कोर्ट में लंबित विभिन्न मामलों में राज्य का पक्ष रखने की जिम्मेदारी दी गयी है. उन्हें सरकार या महाधिवक्ता की ओर से आवश्यक होने पर याचिकाओं, काउंटर शपथपत्र आदि की जांच तथा कानून व तथ्यों से संबंधित नोट तैयार करने का दायित्व भी सौंपा गया है. बिहार से संबंधित मामलों में भी ऋषि अवस्थी राज्य सरकार का पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे.

देवघर में हुई प्रारंभिक शिक्षा

पंडित कृष्ण अवस्थी के पुत्र ऋषि कुमार अवस्थी की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई देवघर में हुई है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की.

25 वर्षों से कर रहे राज्यों का प्रतिनिधित्व

पिछले करीब 25 वर्षों से वे सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में विभिन्न राज्य सरकारों का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. वे भारत सरकार के पैनल ए वकील के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं. उनके छोटे भाई अमित विक्रम अवस्थी भी दिल्ली में अधिवक्ता हैं.

देवघर के कानूनी क्षेत्र में हर्ष

ऋषि अवस्थी की नियुक्ति से देवघर के कानूनी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola