सखी मंडलों के ऑडिट की हुई समीक्षा, कमियों में सुधार को लेकर अंकेक्षण दीदियों को मिला मार्गदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जे एस एल पी एस कार्यालय सभागार में दीदीओं के साथ बैठक करते बीपीएम बिधु शेखर झा व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ में सखी मंडल ऑडिट कार्ड डीब्रीफिंग मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें अंकेक्षण दीदियों ने भाग लिया. बैठक में ऑडिट की कमियों को दूर करने और सीबीओ को सामाजिक न्याय में प्रभावी भूमिका निभाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

सारठ : जेएसएलपीएस कार्यालय सभागार में शनिवार को सीबीएमएस ऑडिट कार्ड डीब्रीफिंग मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक में सारठ प्रखंड के अंतर्गत सभी सातों क्लस्टर में ऑडिट करने वाली सखी मंडल की अंकेक्षण दीदियों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता राज्य कार्यालय से पहुंचे पीईएम एंड ई वेंकटेश झा ने की. बैठक में मुख्य रूप से अंकेक्षण दीदियों द्वारा सखी मंडल के समूहों का तथ्यों से बिना छेड़छाड़ किये गये ऑडिट की समीक्षा की गयी. इस दौरान पायी गयी कमियों को दूर करने और कार्यों में आवश्यक सुधार लाने को लेकर अंकेक्षण दीदियों को विस्तृत जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

क्वालिटी एसेसमेंट टीम करेगी कमियों में सुधार

इस अवसर पर बताया गया कि अंकेक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को क्वालिटी एसेसमेंट टीम के माध्यम से दूर किया जाएगा, ताकि कम्युनिटी बेस्ड ऑर्गेनाइजेशन (सीबीओ) आने वाले समय में बेहतर तरीके से कार्य कर सकें.

सामाजिक न्याय में प्रभावी भूमिका पर जोर

बैठक में बताया गया कि सीबीओ के आर्थिक रूप से संपन्न होने के साथ सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी प्रभावी भूमिका निभाने पर जोर दिया जा रहा है.

अंकेक्षण दीदियां व कर्मी रहे मौजूद

बैठक में सावित्री कुमारी, सखी कुमारी, अलीजा मिर्जा, शिल्पा देवी, कल्पना कुमारी, मुनिया कुमारी, सुनैना देवी, शाहीमां, सुभद्रा देवी, पूनम कुमारी, चुमकी पंडित, सूरजमुनि और मांडवी सहित अन्य अंकेक्षण दीदियां मौजूद थीं. जिला कार्यालय से जिला प्रबंधक मनोज रविदास एवं बीपीएम बिधु शेखर झा के अलावा बीएमएमयू के सभी कर्मी भी बैठक में उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola