खेलो झारखंड में देवघर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, ट्रैक से मैदान तक प्रतिभाओं ने मारी बाजी
Updated:
विज्ञापन
केकेएन स्टेडियम में अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी. | Prabhat Khabar Network
देवघर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के युवा खिलाड़ियों ने खेलो झारखंड प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दौड़, कूद और थ्रो इवेंट्स में खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया. विजेताओं की सूची देखें.
विज्ञापन
देवघर : प्रखंडस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत शनिवार को केकेएन स्टेडियम में अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई. इसमें देवघर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, तीन किमी पैदल चाल स्पर्धाएं हुईं. मौके पर बीपीओ रोशन सिंह, बीना हेलन टुडू, लेखापाल राहुल कुमार समेत शारीरिक शिक्षक, कोच व मैनेजर मौजूद थे.
विज्ञापन

दौड़ स्पर्धा में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- 800 मीटर बालक: रितिक रोशन, आर मित्रा प्लस टू स्कूल.
- 800 मीटर बालिका: मुस्कान कुमारी, सेंट मेरी गर्ल्स हाइस्कूल.
- 1500 मीटर बालक: शिव कुमार, यूपीजी प्लस-2 मानिकपुर.
- 1500 मीटर बालिका: ललिता हांसदा, संत मेरी गर्ल्स हाइस्कूल.
- 100 मीटर बालक: नितेश हेंब्रम, आर मित्रा प्लस टू स्कूल.
- 100 मीटर बालिका: ज्योति प्रकाश, मातृ मंदिर स्कूल.
- 400 मीटर बालक: सुजीत यादव, एसबी रॉय स्कूल सिमरा.
- 400 मीटर बालिका: निधि कुमारी, संत मेरी गर्ल्स हाइस्कूल.
कूद और थ्रो स्पर्धाओं में भी दिखा दम
- लंबी कूद बालक: पीयूष कुमार, आर मित्रा प्लस टू स्कूल.
- लंबी कूद बालिका: दीपवाली कुमारी, राम मंदिर स्कूल.
- ऊंची कूद बालक: नितेश कुमार, प्लस-2 स्कूल माणिकपुर.
- ऊंची कूद बालिका: ज्योति प्रकाश, मातृ मंदिर स्कूल.
- भाला फेंक बालक: सावन कुमार (31.10 मीटर), आर मित्रा प्लस टू स्कूल.
- भाला फेंक बालिका: मौसम कुमारी (15.30 मीटर), संत मेरी गर्ल्स हाइस्कूल.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन