ePaper

पोषण ट्रैकर एप का इस्तेमाल करें आंगनबाड़ी सेविकाएं : पर्यवेक्षिका

Updated at : 29 Nov 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण ट्रैकर एप का इस्तेमाल करें आंगनबाड़ी सेविकाएं :  पर्यवेक्षिका

मधुपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी व सालोन्ती ने हेंब्रम ने की.

आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्या से विभाग को कराये अवगत:

बैठक में आंगनबाड़ी संचालन, मातृ वंदना योजना, भवन, पेयजल, शौचालय की समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी. इस अवसर पर पर्यवेक्षिकाओं ने सेविकाओं को बेहतर आंगनबाड़ी संचालन को लेकर कई अहम जानकारी दी. साथ ही उपस्थित सभी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर से संबंधित विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करायी. वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में हो रही समस्याओं के संबंध में बारी-बारी से समीक्षा की. जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में समस्या है, उसकी रिपोर्ट विभाग को देने का निर्देश दिया. वहीं, सेविकाओं को समय पर आंगनबाड़ी खोलने, साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर परियोजना के कर्मी समेत सेविकायें मौजूद थीं.

———————————————————————–

मधुपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola