Deoghar news : कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान का हर हाल में रखा जायेगा ख्याल : चुन्ना सिंह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पालोजोरी के बसाहा तुरी पहाड़ी के पास झामुमो की हुई विधानसभा चुनाव समीक्षा बैठक, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी. मौके पर विधायक ने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने की बात कही.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी . झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बसहा के पास स्थित चंदा नवाडीह स्कूल परिसर में बैठक कर विधानसभा चुनाव की समीक्षा की. इसमें पार्टी के विधायक उदय शंकर सिंंह उर्फ चुन्ना सिंह के अलावा पालोजोरी व सारठ प्रखंड के प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत कार्यकारिणी सदस्य, पंचायत अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में मुख्य रूप से पालोजोरी प्रमुख उषा किरण मरांडी, इश्तियाक मिर्जा, पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, सारठ प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर मुर्मू के अलावे अन्य लोग मौजूद थे. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की समीक्षा बैठक में पालोजोरी व सारठ प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही हिस्सा लिया. करमाटांड क्षेत्र के लिए अलग से बैठक होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना है. पार्टी किस तरह से मजबूत होगी इसका चिंतन करना है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान व सम्मान का हमेशा ख्याल रखा जायेगा. वहीं बताया कि चुनाव के दौरान कई लोगों ने पार्टी लाइन से हटकर पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करते हुए दूसरे दल के लिए काम किया. वेसे लोगों की आंकड़ा सामने आ रहा है. समय आने पर वैसे लोगों का पुरा कच्चा चिट्ठा खोला जाएगा. बैठक में इश्तियाक मिर्जा, अब्दुल रहीम, कालेश्वर मुर्मू, अंशुक साधु ने भी अपनी बातों को रखा. सभा को विजय कोल सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया. मौके पर मौजूद सारठ प्रखंड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू, शंकर टुडू, देवेंद्र मुर्मू, गणेश बासकी, नासिर मियां, श्रीराम गोस्वामी, अनिल कुमार साह, नकुल साह, तपन तिवारी, अनवर आलम, जमशेद राजा, दानीनाथ गोस्वामी, सुरेश मिर्धा, मनोहर सिंह, समीउद्दीन मिर्जा, सिंहासन मुर्मू, सज्जाद अंसारी, सिराज अंसारी, रवींद्र हांसदा, गोपाल सिंह, सुनील पंडित, मनोज मुर्मू, अनवर खान, रामकिशोर मंडल, नागेश्वर मंडल, सुनील बास्की, विवेक यादव, गौतम भंडारी, पवन दत्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola