नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
पालोजोरी में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा और न्यायिक हिरासत में भेजा.
पालोजोरी : थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का जघन्य प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पालोजोरी थाना में कांड संख्या 57/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को सोमवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी 26 वर्षीय फरीद अंसारी, पिता याकुब मियां पालोजोरी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वाला है. मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है.
आपके शहर में
थाने में कांड संख्या 57/2026 दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार दिन की है. पीड़िता के परिवार के सदस्य धर्मिक प्रार्थना के लिए गए हुए थे. इस दौरान पीड़िता घर में एकेली थी. इसी दौरान आरोपी युवक फरीद अंसारी उसके घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का जघन्य प्रयास करने लगा. इस दौरान किसी तरह युवती अपने को उसके चंगुल से बचाते हुए हो हल्ला करने लगी और पड़ोसी के घर में चली गई. हो हल्ला सुनकर पड़ोसी जब वहां पहुंचे तो आरोपी भागने लगा.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
इसके बाद ग्रामीणों ने उसका पीछ़ा किया लेकिन खेत व झाड़ियों का फायदा उठाकर आरोपी युवक फरार हो गया. इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पालोजोरी पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पालोजोरी थाना में कांड संख्या 57/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में पोक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट के साथ दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है.
मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान, मेडिकल टेस्ट
पीड़िता का हुआ मजिस्ट्रेट के पास बयान व मेडिकल टेस्ट- पुलिस ने पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करने के बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया है. वहीं आरोपी युवक को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए