देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

Updated:
विज्ञापन

देशव्यापी हड़ताल को लेकर सभा आयोजित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा ; आगामी 12 फरवरी को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से चितरा कोलियरी स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर के प्रांगण में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से सभा आयोजित किया गया है. जिसमें मुख्य रूप से जेबीसीसीआई सदस्य सुजीत भट्टाचार्य, सीटू महासचिव मनोज कुमार दत्त, सहायक सचिव कलीमुद्दीन अंसारी समेत अन्य स्थानीय मजदूर नेताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर जेबीसीसीआई सदस्य सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि चार श्रम कानून मजदूर विरोधी है. इसे किसी भी हालत में लागू होने से रोकना होगा. इसके लिए सभी कोयला कर्मियों को चट्टानी एकता बनाकर 12 फरवरी के हड़ताल को सफल बनाना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि चार श्रम कानून लागू होने से मजदूरों के काम के घंटे में बढ़ोतरी की जायेगी. पूर्व तरह जब चाहेगा कोयला मजदूरों को काम से हटा दिया जायेगा. कहा कि कंपनी का सारा अधिकार निजी कंपनियों के हाथ में दे दिया जायेगा और मजदूरों की अनदेखी की जायेगी. साथ ही कहा कि वर्तमान समय में भी निजी कंपनियों में मजदूरों से आठ घंटे की जगह 12 घंटे काम लिया जा रहा है. इतना ही नहीं उन्हें न सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाता है और न ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ. कहा यह कानून पूरी से मजदूर विरोधी है. इसके खिलाफ एक जुट होकर हड़ताल को सफल बनावे. इसके अलावा अन्य मजदूर नेताओं ने भी संबोधित कर अपने अपने विचार व्यक्त किया. संचालन युधिष्ठिर सिंह यादव ने किया. मौके पर रामदेव सिंह, राजेश राय, श्याम सुंदर तिवारी, योगेश राय, बलदेव महतो, पूरण सिंह, गणेश कोल, युधिष्ठिर यादव, प्रसादी दास, संदीप शंकर, त्रिलोचन राय, डोमन दे आदि मौजूद थे. हाइलाट्स : सभी कोयला कर्मी एकजुट होकर हड़ताल को बनाये सफल : भट्टाचार्य देशव्यापी हड़ताल को लेकर सभा आयोजित

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola